Agents of Ishq Loading...

शब्दों का सेक्सी इस्तेमाल: AOI की सेक्सटिंग सलाह

सेक्सटिंग की मदद पायें इस गरमा-गरम गाइड में !

 

थोड़ा मेरे अतीत के बारे में

देखिये मैं मानती हूँ कि मेरा अतीत था! सबका होता है|  बी.बी.एम्,. फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ओमेग्ल, वायबर.. मैं वो लड़की थी जिससे सब गुटर गूं करना चाहते थे| और फिर आया टिंडर और अपने साथ लाया मेरी मज़ेदार ज़िन्दगी की मौत| लोग उस पर धड़ल्ले से एक दूसरे से अपने घर का पता शेयर करते हैं और मिलते हैं| आपस में मिलते हैं? वो भी हमेशा? अब मेरा क्या होगा? मेरी दुनिया में अब बिछड़े हुए आशिकों और सात समंदर पार या दूसरे शहर में रहने वाले मेसेज और फ़ोन पर मस्ती करने वाले लड़के ही बचे| मेरे पास उन दिनों की यादों के अलावा और कुछ नहीं था जब शायर मेरे लिए शायरी करते थे|मानो  खुद शेक्सपीयर रात भर जग कर मेरे लिए नज्में लिखता था| ओहो, आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा? कि मैं कौन हूँ? आजकल लोग मुझे सेलफोन पे सेक्सी सन्देश/सेक्सटिंग/sexting के नाम से जानते हैं| नाम तो सुना होगा| चलो अब मेरे नाम की दास्तान बताती हूँ|     अगर हम मेरे नाम का संधि विच्छेद करें तो हमें मिलता है सेक्स और टेकस्टिंग| अकेली रातों में मस्ती करने का आसान ज़रिया| मोबाइल फ़ोन तो अभी अभी आया है| पर सेक्स का लिखित रूप तो अर्सों से हमारे साथ है| शायरी, ख़त, प्यार भरे नगमें, सब मेरे ही रूप हैं| मैंने हमेशा उन लोगों की मदद की है जिनके बीच में मीलों की दूरी होती है| मैं उनकी दूरियाँ अपने तरीके से मिटाती हूँ|      जब कटरीना कैफ ने रेस फिल्म में गाया था ‘ज़रा, ज़रा टच मी टच मी...’ वो क्या कहना चाहती थी? और बिल्हाना भी तो था, जिसने  ग्याहरवीं सदी में ये कामुक कविता लिख दी थी|  आज तक सुनाई देती है उसके कान की बालियों की वो महीन खनक, उनपे वो उसका चमकता पसीना जो उसके गालों पे फिसलता  है, जब वो मस्त मग्न हो कर मेरे ऊपर झुकती है, उसके लालची होंठ मेरे मुँह को चूसते, मेरे होंठों से अपनी प्यास बुझाते हैं| -कौरापनचासिका/ प्यार के चोर के लिखी हुई पच्चास नज्में   मैं कई रूप में आती हूँ| चुलबुली छेड़खानी, थोड़ी छींटा- कशी से लेकर इशारों भरी बातों तक| और आजकल सेक्स वाले मेसेज और दिल में घंटी बजाने वाले उत्तेजक फ़ोटो में भी पाई जाती हूँ| तो मेरे बारे में मुझसे बेहतर कौन बताएगा? आपके पास मेरे लिए कोई सवाल हो तो बताईयेगा?  

मैं सेक्सी सन्देश भेजने की सविता भाभी कैसे बनूँ?

हाँ, सेक्सी सन्देश भेजने का भी माहौल होता है| मूड बनाने वाली लाइटिंग और भीनी भीनी खुशबू की तरह कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिनको करने से ही यह काम ‘करने’ का मज़ा आता है|  

  मेरे साथ सबसे बड़ी चिंता का विषय होता है वो बेचैनी, जो तुम अपने अन्दर महसूस करते हो| ये डर लगता है कि क्या मालूम कि तुम्हारा पार्टनर केवल तुम्हारा दिल रखने के लिए तुमको जवाब दे रहा है और असल में उसके दिल में तुम्हारे लिए कुछ नहीं है| तुम तो उसके चेहरे के हाव-भाव नहीं देख सकती ना? फ़िर कैसे मालूम कि उसके दिल में कुछ और है| और मेसेज में कुछ और|    

ध्यान से सुनो, हाँ है या ना है

पूछो, सुझाव दो या फिर एक सन्देश भेजकर अंदाज़ा लगाओ कि आपके पार्टनर का मूड और मन क्या चाहता है| वो क्या बोलते हैं, झिझक रहे हैं| अगर कोई इंटरेस्ट ही नहीं दिखता है तो टॉपिक बदल दो| कोई जोक-शोक मार दो| सेक्सी शब्दों के  इस शहर में आप दोनों का पता अलग अलग हो सकता है| अगर आपका पार्टनर आपके जैसा महसूस नहीं करता है तो बाबू जी, थोड़ा धीरे चलो| ज़िद न करो, यह दिल का मामला है| और हाँ, मैं केवल सेक्स पर ही फोकस नहीं करती हूँ| फ़ोन के पार को शख्स है, उसपे और ध्यान दो| फ़िर पता चलेगा कि उनको क्या पसंद आता है| आपकी बातों का लेवल ही बदल जाएगा| बशर्ते, फ़ोन के उस पार वाले/ वाली की भी यही मर्ज़ी हो,....  

मज़े के रास्ते ही शायद मर्ज़ी मिले

जैसे कि आपसी सेक्स में होता है, मज़ा तो दोनों को आना चाहिए| अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करो| ताकि पता चल सके उन्हें क्या पसंद है| और कैसे पसंद है| ऐसे में आप दोनों का मज़ा दुगना होगा| अगर तुम्हारे पार्टनर की आग बड़ी है तो तुम पेट्रोल बन जाओ| अगर उन्हें हौले हौले मज़े करना पसंद है तो खट्टा मीठा अंदाज़ अपनाओ| पर ध्यान दो कि आपके पार्टनर को मज़ा आ रहा है| और वो आराम से है|  

कभी ये कभी वो, बैलेंस बना कर चलो

सबके लिए सेक्स की टोपी अलग फ़िट होती है| और हर इंसान का मन भी हर दिन एक जैसा नहीं रहता है| थोड़ा मौसम, माहौल  समझ| बोलने का अंदाज़ देखो| आपस में कितना मज़ा आ रहा है, उसको भी भाँपो| मन में आग जलती रहे, इसलिए इसके लिए कभी ये कभी वो  करो| कभी तुम पहल करो| और किसी दिन पार्टनर को पहल करने दो, तुम अनुयायी बनो | सेक्स में मज़ा सिर्फ पाना ही नहीं, देना भी होता है| ज़रूरी नहीं है, कि एक ही इंसान हर बार इन्निंग्स ओपन करे|   

 

धीरे धीरे मचलो, साथ में 

अपने पार्टनर के साथ तालमेल और विश्वास कायम करने में समय लगाओ| कसम से, समय के साथ मज़ा और बढ़ेगा| याद रखो, कोई जल्दी नहीं, कछुआ ही जीता था खरगोश से(पर इस रेस में दो या ज़्यादा विजेता हो सकते हैं) l एक फ्लो में चलो| चुलबुली बातों को रात रंगीन में बदलने से पहले, भाँप लो तुम्हारा पार्टनर तुम्हारे लेवल पर है या नहीं| जो भी करो, उसकी मर्ज़ी  से करो|     

तुम्हें मिर्ची लगी, तो मैं क्या करूँ?

ज़रूरी नहीं की सेक्सी सन्देश केवल ‘गन्दी बात’ से भरा हो| थोड़ा थोड़ा करके बात बढ़ाओ| धीरे धीरे मिर्ची लगाने से बदन में गर्मी सही तरीके से बढ़ती है| कुछ लोग कहते हैं फ़ॉरप्ले( वो सब मज़ेदार चीज़ें जो सेक्स को कामोत्तेजना तक ले जाने से पहले करते हैं) सेक्स का सबसे अच्छा हिस्सा होता है| तो वही बात यहाँ पर भी तो लागू होती है|  वो तुम्हें कैसा फ़ील करा रहे हैं, खुलकर बोलो| फिर जैसा उनका जवाब, उतना तुम्हारे बातों में शबाब होना चाहिए| अपने पार्टनर के शब्दों में छुपे हिंट को समझो| जिस तरह असल ज़िन्दगी में तुम उनकी हर आह और आवाज़ को सुनकर अगला कदम लेते हो| कौन सा शब्द कब और  कैसे इस्तेमाल करोगे ,वो यह तय करता है कि सावन में आग लगेगी या ठंडी हवा का झोंका आग बुझा जायेगा|    

 

कोई ढांचा या रूपरेखा फॉलो करने की ज़रुरत नहीं है

सबको एक ही ढाँचे में नहीं ढाला जा सकता है| किसी को एक दूसरे के बदन को महसूस करना अच्छा लगता है| गले लगाने का जी करता है| और वहीँ किसी को बस चाहिए एक मर्द जो उसके जिस्म की भूख मिटा सके|  जो आप अपने पार्टनर के बारे में जानते हैं, उसको काम में लाओ  | इसमें दोनों को मज़ा आयेगा| जो पोर्न में देखा, बिना सोचे समझे उसकी नक़ल मत करो| जो सामने चल रहा है, उस पर ध्यान दो| अगर क्या करना/ कराना है, अगर इस बात को लेके आप निश्चित नहीं हो, तो कोई परेशानी नहीं- ये भी  करीब आने और मज़ा पाने और देने का हिस्सा है |  

इमोजी की भाषा को अपनाओ और अपनी ताकत बनाओ

 

इमोजी की डिक्शनरी 

इमोजी, मीम्स(फ़ोटो वाले जोक) और GIFs(जिफ्स- छोटे वीडियो वाले स्टीकर) आपके दिल की बात को शब्दों से भी बेहतर ढंग से बता सकते हैं,  तब, जब आपके पास सही शब्द नहीं होते हैं| जब आपको ऐसा मेसेज मिलता है ---- इसका क्या मतलब होता है? क्या उनके पास बैंगन की सब्जी की शानदार रेसिपी है, जो वो शेयर करना चाहते हैं?!!! पेश है कुछ आम इस्तेमाल किये जाने वाले इमोजी और उनके मतलब:    

स्टिकर चिपकाओ, बात बनाओ

कभी कभी जो आप महसूस कर रहे होते हैं, उसे शब्दों में बताना थोड़ा मुश्किल होता है| इसीलिए आप जिफ्स वीडियो, मीम्स का इस्तेमाल कर इशारों में या फ़िर बिंदास बता सकते हैं, कि आपके बदमाश दिल में क्या चल रहा है| आपकी सेक्सी बातों को और चटपटा बनाने के लिए ऐसे स्टिकर पैक, मीम्स या जिफ्स हज़ारो की संख्या में मौजूद हैं|  

( गुरु, हो जायें शुरू )

(तुम्हें ओरल सेक्स देना चाहता हूँ पर सीधा नहीं पूछ  सकता इसीलिए परमिशन लेने के लिए यह भेजा है )

 

( तुम्हें हस्तमैथुन करते हुए देखना चाहता/चाहती हूँ )

कलाकारी:काविरा म्वीरिचिया और दोस्तों द्वारा 
  इन मज़ेदार सेक्सी सन्देश को और भी मज़ेदार बनाने वाले इन सारी चीजों में, एक महत्वपूर्ण बात  कॉमन है| कि हर बार अपने पार्टनर की मर्ज़ी माँगी जा रही है | उनको अच्छा और सेफ फ़ील कराने का एक बेहतरीन तरीका है| क्योंकि...  

हँसने और हँसाने से ही तो बात बनती है

मज़ेदार सच: असल ज़िन्दगी में सेक्स थोड़ा अटपटा, थोड़ा मज़ेदार और थोड़ा खेल कूद सा होता है होता है| आपको पोर्न फ़िल्म जैसा ही डायलॉगबाज़ी नहीं करनी है| मज़े करो, अपने लिए फ़नी डायलाग लिखो| मज़ाक  हमेशा काम आता है| मीम्स और इमोजी आपकी मदद कर सकते हैं| या फ़िर थोड़े वो टाइप वाले गाने भी चलेंगे|  अगर आपके साथ सेक्सी सन्देश करते वक्त आपके पार्टनर का चेहरा खिल उठे तो समझो इस लिखने वाले एग्ज़ाम में, पप्पू पास हो गया है|   

  हर तरह की सेक्स क्रिया करते समय कुछ बुनियादी बचाव के उपाय भी होते हैं| जिनसे आपको मदद मिल सकती है| सेक्सटिंग/सेक्सी सन्देश का भी अपना कॉन्डोम है| कुछ ज़रूरी बातें, जो किसी अजनबी के साथ बातचीत करते वक्त या अपने प्रेमी के साथ भी, ध्यान में रखनी चाहिए| 
  1. जालसाज़ों से बच कर

2020 में जालसाज़ों की कमी नहीं है| और खुद की भलाई के लिए बेहतर है, कि आप अपने पार्टनर के बारे में जानकारी रखें| इतना तो पक्का करें ही, कि जिससे आप बात कर रहे हैं वो असल में वो ही है, या नहीं|  
  1. आत्मविश्वास और आश्वासन

सेक्स में आश्वासन और सुख, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं| ऐसा कुछ भी ना करें, जो आपको या आपके पार्टनर को असहज लगे| ‘नहीं’ की ताकत को समझें| और उसका इस्तेमाल करें| सेक्सी सन्देश बहुत मज़े देता है| पर तब तक ,जब तक आपको एक दूसरे पे विशवास बना रहे|सेक्सी बातें करने से पहले, थोड़ी जान पहचान कर लो| हाँ, अगर आपको खतरों के खिलाड़ी बनने का शौक है, तो अजनबी से गुटर गूं करें| अन्तरंग और निजी फ़ोटो शेयर करने से पहले, दोनों के बीच सहमति होना जरूरी है| दोनों को एक दूसरे पर इतना भरोसा होना चाहिए, कि वो फ़ोटोज़ उनके साथ सेफ हैं| 

  1. वो प्राइवेट फ़ोटोज़(थोड़ा छुपाओ, थोड़ा दिखाओ वाले अन्तरंग फ़ोटोज़) का आईडिया अपनाओ

प्राइवेट फोटोग्राफी से आप आपके पार्टनर को सेक्सी आइडियाज देती हैं| यह पूरे तरह से नंगे फोटो लेने से थोड़ी अलग बात है| इऐसे फोटो लेके भेजने की कोशिश कीजिये जिनमें आपके प्राइवेट हिस्सों के सबसे प्राइवेट हिस्से छिपे रहें  ! या फिर, आपकी पहचान छिपी रहे l इससे आप खुलकर मस्ती कर सकते हैं| और आपकी पहचान भी छुपी रहेगी ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर सके|  

आपकी एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए कुछ सुरक्षित एप्प्स और टेक्नोलॉजी:

जो भी एप्प का इस्तेमाल करें, ध्यान रखें कि वो, आपकी पहचान और बातों को सुरक्षित रखने के लिए, ज़रूरी सावधानियाँ बरतता है | नीचे दिए गए तीन चीज़ें आपके एप्प को सुरक्षित बनाती हैं:  
  1. एंड टू एंडएन्क्रिप्शन: कोडिंग द्वारा आपकी और आपके पार्टनर के बीच निजी बातों को सुरक्षित रखता है|
  2. डिसअपीयरिंग मेसेजज़(गायब हो जाने वाले मेसेज़): आज कल सेक्स सन्देश भेजने वालों के बीच सबसे पोपुलर एप्प की विशेषता है| इन्स्टाग्राम, स्नैपचैट, फेसबुक मैसेंजर और अब तो व्हाट्सएप्प में भी यह सुविधा है| इसे चालू करने से आपके द्वारा भेजे गए मेसेज चौबीस घंटे में गायब हो जायेंगे( या फिर पढ़े जाने के बाद गायब हो जायेंगे|)l  ये आप डिसाइड कर सकते हैं|
  3. स्क्रीनशॉट नोटिफायर: बहुत सारे एप्प आपको आगाह कर देते हैं जब कोई आपके भेजे  मेसेज या फ़ोटो का स्क्रीनशॉट लेता है| कह सकते हैं कि यह लोगों की मंशा जाने का अच्छा तरीका है| डस्ट, स्नैपचैट और कॉनफाय्ड में यह सुविधा मौजूद है| 
उन सब के बाद भी इसकी कोई गारंटी नहीं है, कि इन्टरनेट पर मौजूद आपकी जानकारी सेफ है| अपने सेक्सी संदेश वाले पार्टनर पर विश्वास करने के अलावा और कोई फूल प्रूफ तरीका नहीं है|   

तुम्हारे साथ रिश्ता रखने से,  शर्मा आंटी मुझे जेल भेज सकती हैं?

सामाजिक जेल, शायद| असली जेल, नहीं|     हालांकि, सेक्सी सन्देश भेजना साइबरक्राइम पोर्टल के अनुसार, साइबरक्राइम में शामिल है | पर क़ानून ने इस पर पाबंदी नहीं लगाई है| और यह हर तरीके से वैध्य है| पर सेक्सी सन्देश के लिए मंज़ूरी होना ज़रूरी होता है| बिना सहमति के सेक्सटिंग की कोई जगह नहीं| इस तरह के सेक्सटिंग को उत्पीड़न का नाम दिया गया है|  सेक्सी सन्देश के कानूनी तथ्यों से जुड़े कुछ प्रश्नों के जवाब: 1.मेरी मंज़ूरी के बिना इन्टरनेट पर मेरी न्यूड और दूसरी सेक्सी फ़ोटोज़/मेसेजज़ डालना, गैरकानूनी और दंडनीय अपराध है क्या ? जी हाँ| आई.टी. एक्ट के सेक्शन 66E और 67A के अंतर्गत, जानबूझकर या अनजाने में भी इंटरनेट पर किसी के भी फ़ोटोज़ डालना गलत है| यह किसी की प्राइवेसी (निजी फ़ोटोज़ -प्राइवेट पार्ट्स) का उल्लंघन करना है| इसके लिए एक से तीन साल तक सज़ा या बड़ा जुर्माना देना पड़ सकता है| यहाँ मंज़ूरी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है|  यह क़ानून सबके लिए सामान है| और सभी लोगों पर लागू होता है| 

2.अगर मुझे या मेरे पार्टनर को हमारे मंज़ूरी के बिना सेक्सी सन्देश मिल रहे हैं, तो?

सेक्सी सन्देश भेजने के लिए सहमति ज़रूरी है| बिना सहमति/मंज़ूरी के इसे उत्पीड़न माना जाता है| और इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 354A और आईटी एक्ट 67A के अंतर्गत दंडनीय अपराध है|  3. क्या माइनर(अट्ठारह उम्र से कम) लोगों को एक्स्ट्रा सुरक्षा मिलती है? क्या उनको सेक्सी मेसेज भेजना या उनसे ऐसे मेसेज पाना, गैरकानूनी होता है? हाँ| किसी भी अट्ठारह उम्र से कम इंसान की आपत्तिजनक फ़ोटोज़, जो सेक्सुअल हो, उसकी मंज़ूरी के साथ या उसकी मंज़ूरी के बिना,  खींचना या उससे प्राप्त करना, अपराध है| और आई.टी. एक्ट सेक्शन 67B के अंतर्गत दंडनीय है|  किसी भी अट्ठारह उम्र से कम इंसान से सेक्सटिंग करना/उसे सेक्सी सन्देश भेजना, भले ही उनकी सहमति ही क्यों न हो, पोस्को एक्ट के सेक्शन 2 के अंतर्गत, अपराध है| इस एक्ट के अनुसार किसी भी अट्ठारह साल से कम उम्र के व्यक्ति को,  किसी भी माध्यम से पोर्नोग्राफिक सामग्री भेजना या उससे पाना, दंडनीय है| ज़ाहिर है कि बच्चों का पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल करना भी गैरकानूनी है|  किसी भी किशोर(अट्ठारह साल से कम उम्र) की नंगी तस्वीरें रखना भी आपको जेल की हवा खिला सकती है|  अब, हर बार की तरह, हम क़ानून के कुछ पहलूओं से असहमत भी हो सकते हैं | ये मानते हैं कि समय के साथ बदलाव होना चाहिए| पर वो तो अलग ही मुद्दा है|   
Score: 0/
Follow us: