Agents of Ishq Loading...

प्यार वाली पिट्टी से सहलाने तक: आपके मैजिक पॉइंट्स के लिए दस किस्म की छुअन

हर किसी के बदन पे कई मैजिक पॉइंट्स होते हैं, जिन्हें छूने से कुछ जादू होता है| पर इन मैजिक पॉइंट्स के मैजिकल होने का क्या राज़  है? आओ जानें | उस पॉइंट पे, त्वचा के नीचे ज़्यादा या कम  नसों के जमा होने से  छूई मुई वाली फीलिंग आती हैं | इसलिए बदन के अलग-अलग जगह पर छूने से, उसमें  अलग -अलग टाइप की धुन बजती है| आओ जानें, अलग अलग तरह के सेक्सी टच, बदन के किन हिस्सों में सनसनी फ़ैला देते हैं :     टच करने का तरीका: नज़रें मिलाना, एकटक देखना असर कहाँ: आँखों और दिमाग पे जब आप ऐसे किसी को देखते हो, जो आपको भाता है,  तो आपकी आँखों की पुतलियाँ बड़ी हो जाती हैं | वो पुरानी कहावत है ना- आँखों से छू लेने वाली | सोलह आने सच है| ऑफिस में आप किसी को देखते हैं या किसी की निगाहें आप पर पड़ती है| इसी से आँखों से छूने वाली फ़ीलिंग आती है| क्योंकि हमारा दिमाग बड़ा शैतान है| आँखों के इशारों से ही बदन में गर्मी ला देता है| तो आँखों ही आँखों में ईशारा होने दो| थोड़ा खुद और उसे भी गर्म आहें भरने दो|     टच का तरीका: गुदगुदी असरदार जगह: गर्दन, नाभि, बाहों के बगल में, कान पे, तलवों पर और जाँघों के अन्दर| किसी के लिये मज़ा ,पर बाकियों के लिए सज़ा हो सकती है l   टच का तरीका: प्यार से सहलाना कहाँ: बाहों, पैरों पर, गर्दन, पेट, बम्स(कुल्हे), बालों पे – पर सबसे ज़्यादा असर वहाँ आता है, जहां सबसे ज़्यादा नसें होती हैं| इस मामले में हमारे टिप्स पढ़ो |   टच का तरीका: स्पैकिंग( प्यार वाली पिट्टी)   कहाँ: कूल्हों पर, जाँघों के ऊपर, स्तनों पर| आराम से, धीरे से स्टार्ट करो, प्यार का वार आराम से करो मेरे यार l एक्सपर्ट टिप: जहाँ बम्स की मुलाक़ात आपके जाँघों से हो, वहां| औरत और आदमी, दोनों के लिए बड़ा मैजिक पॉइंट होता है|    टच का तरीका: चूसना कहाँ: मुँह को, जननांगों को, निप्पल्स को, गर्दन पे, ऊँगलियों के ऊपरी हिस्से को, पैरों की ऊँगलियों को| एक्सपर्ट टिप: निप्पल्स चूसने से पहले बर्फ़ के टुकड़े को चूसने से निप्पलस सिकुड़ते हैं| इससे मज़ा दुगना हो जाता है|   टच का तरीका: मालिश कहाँ: सर पर, पैर पर, जननांगों के ऊपर, पीठ पर जानकारी: आपके पैर की तीसरी ऊँगली से लगभग एक तिहाई नीचे, एक एक्युपंक्चर पॉइंट होता है| तलवे के उभरे हिस्से के सामने| कहते हैं, कि यहाँ मसाज करने से बदन में खून और जोश से बहता है| इसे ‘बबलिंग स्प्रिंग’ के नाम से जाना जाता है|    टच का तरीका: चूंटी काटना (ज़्यादा तेज़ नहीं) कहाँ: निप्पल्स, कानों पर – खासतौर पर, आदमियों को   टच का तरीका: बदन पर नाखून फ़िराना| कहाँ: गर्दन, पीठ पर, जाँघों पर, घुटनों के पीछे एक्सपर्ट टिप: अगर पार्टनर का शरीर सह सकता है, तो प्रेशर बढ़ा कर नाखून के निशान भी छोड़ सकते हैं|   जानकारी: कामसूत्र में , जब सेक्स के दौरान माहौल और गर्म हो रहा हो, तो बदन पर नाखून के निशान, उनके आकार अनुसार आठ तरीके से बांटे गए हैं – चक्र जैसे, आधा चंद्रमा, गोल, सीधी रेखा, बाघ के पंजे, मोर के पैर जैसे, कमल के पत्ते के आकर के और खरगोश की छलाँग जैसे|   टच का तरीका: टपटपाटप करना कहाँ: दो उँगलियों से योनि के ऊपरी छुपे बटन को टपटपाना| एक्सपर्ट टिप: अगर ऊँगली का तेज़ी से इस्तेमाल किया जाये तो एक तरीके से इस दर्द से भी सुकून मिलाता है| और मन को शान्ति भी मिलती है|    टच का तरीका: साँसों से बदन को छूना कहाँ: कान और गर्दन और छाती और कंधो को जोड़ने वाली जगह पर   कुछ मज़ेदार बातें: शोधकर्ताओं ने औरत के बदन की संवेदनशीलता को तीन तरह के टच पर हरकत में आते पाया है|     हल्का टच सबसे नाज़ुक एहसास: गर्दन, हाथ, योनि के चारों ओर सबसे कम नाज़ुक एहसास: निप्पल्स प्रेशर सबसे नाज़ुक एहसास: क्लिटोरिस(योनि के ऊपरी भाग पर स्थित बटन), निप्पल्स सबसे कम नाज़ुक एहसास: स्तनों के बगल का हिस्सा, पेट कंपकंपाहट सबसे नाज़ुक एहसास: क्लिटोरिस(योनि के ऊपरी और अन्दर भाग पर स्थित बटन), निप्पल्स   कुछ शोधकर्ताओं ने स्तनों के आकार को  बढ़ा करने और लिंग बदलने वाले ऑपरेशन के लिए, इन जानकारियों को उपयोगी पाया है l
Score: 0/
Follow us: