Hindi Alt Text
Card 1:
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : एक हरा रंग के कार्ड के चारों किनारों में कई सारे गुलाबी, नीले, और बैंगनी रंग के फूल है। कार्ड के बीचोबीच दो अंडे है। अंडों के होठों पर लाल लिपस्टिक है और उनके आँखों पर काजल लगा है। दोनों अंडे आँख मार रहे है। दोनों ने काली जाली वाली पैंटी पहनी हुई है। उनके पतले लम्बे पैरों पर लम्बे जालीदार मोज़े है और उन्होनें काली हील्स भी पहन रखी है।
कार्ड पर लेख:
सेक्स और अंडे! मानव अंडाणु को साइंस में ओवम कहते हैं।
एक अंडाणु : ओवम
कई अंडाणु : ओवा
ईस्टर के इस खास दिन पर, जानिए अंडे से जुड़े 6 मज़ेदार फंडे!
Card 2 :
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : एक गुलाबी कार्ड के निचले दाई ओर पर एक बच्चा कोख में है, जिसके पेट से एक गर्भनाल निकलते हुए ऊपर के तरफ जाकर कार्ड के दाई ओर के अंत तक खींचा हुआ है। इस तरीके से एक डब्बा बन गया है जिसके अंदर टेक्स्ट लिखा हुआ है। गर्भनाल के शुरुआती हिस्से के आस पास कई सारे अंडे बने हुए है।
कार्ड पर लेख : भ्रूण पेट में ही अंडाणु बनाना शुरू कर देता है। आमतौर पर, एक भ्रूण (अभी पैदा भी नहीं हुआ बच्चा) के शरीर में लगभग 70 लाख (7,000,000) अधूरे अंडाणु होते हैं। लेकिन जन्म के समय से घटकर 7 लाख (700,000) रह जाते हैं। और जब तक लड़की युवावस्था में पहुँचती है, तब तक इनकी संख्या और कम हो जाती है।
Card 3 :
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : एक फिरोज़ी रंग का कार्ड है जिसके बीच में दाई ओर के अंत के तरफ से आधा आमलेट है। इस आमलेट के तरफ इशारा करते हुए ‘मानव अंडाणु काफ़ी बड़ा होता है!’ ऐसा ऊपर कि ओर लिखा है। इस आमलेट से घटते हुए माप में, बाईं ओर स्किन सेल, स्पर्म सेल, और कुछ रेड ब्लड सेल है।
कार्ड पर लेख :
रेड ब्लड सेल से 26 गुना बड़ा
स्पर्म सेल से 16 गुना बड़ा
बोले तो, अंडाणु एक बालू के कण जितना बड़ा होता है और नंगी आँखों से देखा जा सकता है!
(ना ना, इसे देखने के लिए खुद नंगे होने की ज़रूरत नहीं है!)
Card 4:
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : हरा रंग का कार्ड के निचले दाई ओर एक बड़ा सा अंडा है जिसको सूट और पिली टाई पहनायी गया है। इस अंडे के आँख, होंठ, या पैर नहीं है।
कार्ड पर लेख : अंडाणु में ढेर सारी जानकारियाँ होती हैं। मानव अंडाणु में आर. एन. ए मौजूद होता है। आर. एन. ए एक फैक्ट्री सुपरवाइजर की तरह काम करता है! ये डी. एन. ए से जेनेटिक कोड (आनुवंशिक जानकारी) लेकर सेल तक पहुँचाता है। यह अंडे के नाभिक (कोर) को शुक्राणु से मिलाने (यानि फर्टिलाइजेशन) से मदद करता है। यह निषेचित अंडे (फर्टिलाइज़्ड एग) को उसकी शुरूआती कोशिका विभाजन (सेल डिवीजन) में मदद करता है। और यह बढ़ते भ्रूण के अंदर की कोशिकाओं (जो शुरू में सब एक जैसी होती हैं) को बताता है कि उन्हें कैसे ख़ास बनना है, और उनका किस तरह की कोशिका बनना सही होगा।
Card 5 :
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : पीले कार्ड के निचले भाग में दाई ओर एक अंडा है जिसने कार्ड 1 की तरह होंठों पर लिपस्टिक और आँखों पर काजल पहना है। बाईं ओर पर एक स्पर्म सेल का चित्र है जिसके सर पर एक काली टोपी और काले चश्मे लगे हुए है। स्पर्म सेल के ऊपर “अब सोचो, मिशन इम्पॉसिबल का थीम सॉन्ग, टन टन डा डा, टन टन डा डा, टन टन” लिखा है।
कार्ड पर लेख : एक अंडाणु कोशिका (ऊसाइट), जब पूरी तरह से विकसित हो जाता है, तो वो सिर्फ 12-24 घंटे तक जिंदा रहता है। शुक्राणु को अंडाणु तक पहुँचने में 30 मिनट तक भी लग सकते हैं!
Card 6 :
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : फिरोज़ीकार्ड के निचले भाग में एक आमलेट है। आमलेट का जो पीला हिस्सा है, उसके हाथ-पैर, आँखें-होंठ, और शरीर है जो इस तरह से लेटा हुआ है की सफ़ेद हिस्सा एक गद्दे जैसा लग रहा है। इस पीले हिस्से का पिछवाड़ा हमारी तरफ है और उसने अपना चेहरा भी हमारी तरफ मोड़ रखा है। उसका एक हाथ पिछवाड़े के तरफ इशारा करता हुआ लग रहा है। कई सारे स्पर्म सेल्स सफ़ेद गद्दे के दो तरफ से पीले हिस्से की ओर जाते हुए लग रहे है। पीले हिस्से बोलता है की “हम दोस्त बनकर तो रह ही सकते हैं!”
कार्ड पर लेख :
अंडाणु बहुत चुनिंदा होते हैं!
हम अक्सर सोचते हैं कि अंडाणु बस वहाँ पड़ा रहता है और जो भी पहला शुक्राणु पहुँचता है, वो उसे अंदर आने देता है।
लेकिन आज की तारीख़ में हक़ीक़त ये है कि अंडाणु खुद तय करता है कि कौन-सा शुक्राणु अंदर आएगा और कौन नहीं!
अंडाणु आमतौर पर उन्हीं शुक्राणुओं को पसंद करता है जिनका डी. एन. ए ठीक-ठाक हो।
Card 7 :
कार्ड पर ग्राफ़िक्स : गुलाबी कार्ड के बीचोबीच एक बड़ा अंडा है जो मुस्कुराता हुआ दिख रहा है। उसको एक नीला मफलर पहनाया हुआ है। उसके आस-पास बर्फ के खूबसूरत आकर में टुकड़े है।
कार्ड पर लेख :
मानव अंडाणु जमे हुए (फ्रोजेन) रूप में हमेशा के लिए रखे जा सकते हैं!
अलग-अलग देशों में इसके अलग-अलग नियम हैं। लेकिन नई तकनीकों की बदौलत, अंडाणु, बिना ख़राब हुए, हमेशा के लिए जमा कर रखे जा सकते हैं।