आपकी दसवीं की जीव विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों ने आपको यह बताया है कि सेक्स क्या है, और आपको उन आरेखों के साथ प्रवेश के बारे में सिखाया जाता है, जिन्हें देखकर आप थोड़ा खिलखिलाये भी होंगे। लेकिन कोई जीव विज्ञान पाठ्यपुस्तक आपको यह नहीं सिखाएगी कि सेक्स में खुशी साझा करने के कई तरीके शामिल हैं - और सेक्स के उस , रोमांचक रूप के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं, वो रूप जिसकेे बारे में आपने सुना है या उसके के बारे में सोचा है: मौखिक सेक्स ।
मौखिक सेक्स सुनने में तो दो ऐसे मुँहों की तरह लग सकता है जो सेक्स कर रहे हों (लेकिन वह एक अन्य मज़ेदार गतिविधि है जिसे चुंबन कहा जाता है) मौखिक सेक्स यानी अपने मुँह का उपयोग करते हुए या तो अपने साथी को आनंद देना या स्वयं आनंद लेना, खासकर जीभ और होंठों का उपयोग करते हुए अपने साथी के जननांगों को चाटना, चूमना और चूसना।
हालांकि यह कल्पना में सरल लग सकता है (और शायद थोड़ा गंदा भी लेकिन हम पर भरोसा रखिए, ऐसा नहीं है), मौखिक सेक्स के बारे में पहले से थोड़ा ज्ञान इसके आनंद में चार चांद लगाने में मदद कर सकता है। गुप्तांग एक बेढब गोल -पदार्थ नहीं हैं जिसे कोई भी अपने पहले आइस-क्रीम कोन की तरह यूँही चाट सकता हैं। यदि आप वास्तव में इसे यादगार बनाना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप किनके साथ काम कर रहे हैं, मतलब जननांग के विभिन्न हिस्सों की जानकारी और फिर यह कि, उनके साथ क्या करना है।
इसलिए, अपने सभी मौखिक सेक्स प्रश्नों का उत्तर देने के लिए, हमने समलैंगिक पुरुषों और समलैंगिक महिलाओं की एक समिति से उनके सर्वश्रेष्ठ मौखिक सेक्स टिप्स और दिशानिर्देशों के लिए पूछा। हमने सोचा कि उन पुरुषों और महिलाओं से ज़्यादा कौन बेहतर बता सकता है, जो सेक्स करते हुए उसी संरचना के साथ काम करते हैं -जो उनके स्वयं के जननांग है और उनके साथी के भी? अधिक अभ्यास, सही है ना ?
via GIPHY
via GIPHY
मौखिक संभोग के फंड़े/ तरीक़े सभी लोगों के लिए
इसकी कुछ मूल बातें हैं, जो सभी पर लागू होती हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका लिंग क्या है।
सुरक्षात्मक अवरोधों का उपयोग करें: ऐसा मत सोचो कि एस.टी.डी. केवल छेदक सेक्स के माध्यम से संचारित होते हैं! वे मौखिक सेक्स से भी संचारित हो सकते है, इसलिए पुरुषों के साथ मौखिक सेक्स के लिए कंडोम और महिलाओं के साथ मौखिक सेक्स के लिए दन्त बांध का उपयोग करें। वैसे आप में से अधिकांश जानते होंगे कि कंडोम क्या हैं, दाँत बांध/डेंटल डेम कंडोम के समान पतले, रबर के समाकार टुकड़े हैं जो मुँह और योनि के बीच रखे जाते हैं।
एस.यू.पी.डब्ल्यू./स.उ.उ.क. ( समाज उपयोगी उत्पादक कार्य) साइड नोट: यदि आप हस्तशिल्प के मूड में हैं, या दांत बाँध की आवश्यकता में है, लेकिन उस नाज़ुक से/ कामोत्तेजक पल में आपके पास वह नहीं है, तो आप एक कंडोम से खुद इसे बना सकते हैं, Google की थोड़ी सी सहायता के ज़रिए।
अपने साथी की प्राथमिकता का आदर करें: यदि कोई मौखिक सेक्स के विचार में नहीं है - ना लेने में ना देने में - तो उन पर दबाव न बनाऐं । ज़ाहिर है, सहमति महत्वपूर्ण है !
वहाँ स्वच्छ और स्वस्थ रहें: यह इस क्रिया की तैयारी का एक बड़ा हिस्सा है जो सभी प्रतिभागियों के लिए मौखिक सेक्स (और सभी प्रकार के संभोगों) को सुरक्षित रखता है। इससे सहजता बढ़ती है, और ये एक विचारशील क्रिया भी है। इस विभाग में सहायता की आवश्यकता है? इस लेख में हमने आपको कवर किया है।
मौखिक सेक्स के तरीके, औरतों के लिए
यहाँ कुछ युक्तियां दी गई हैं जो महिलाओं के साथ यौन संबंध रखने वाली तीन महिलाओं ने हमें सुरक्षित, कामुक, बहुत ही गर्मा- गरम मौखिक सेक्स करने के लिए दी थीं।
आसन/स्तिथियाँ
चार सामान्य स्थितियाँ हैं जो विशेष रूप से अच्छी तरह से काम करती हैं।
- क्लब का स्नानघर - एक पैर पर खड़े होकर,एक कमर तक ऊंची टेबल, कुर्सी या किसी सही ऊंचाई पर किसी दृढ़ सतह पर ( कोई जर्जर हो रहा वॉश-बेसिन इसके लिए मत ले लेना )। टिली, जो की अपने जीवन के चौथे दशक में बैंगलोर में रहनेवाली एक समलैंगिक है, चटकारे लेते हुए कहती हैं कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसे आप अक्सर क्लब के बाथरूम में देखते हैं, खासकर जब लोग नशे में होते हैं *ऊहू ऊहू *।
- बहुत ही आरामदायक त्रिभुज - बैठना या कहीं पर नीचे लेटना अपने पैरों को फैलाकर, यह आनंद देनेवाले को आसान पहुँच प्रदान करता है, और प्राप्त करने वाले व्यक्ति के लिए एक आरामदायक स्थिति है। और यदि आपके घुटने कमजोर पड़ते है क्योंकि आपको यह बहुत अच्छा लगने लगता है, तो आप जानते हैं कि आप ज़मीन पर नहीं गिरेंगे।