Agents of Ishq Loading...

किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने, बदन को कैसे पढ़ोगे?

बदन के कामोत्तेजक जगहें जानने के प्रैक्टिकल तरीके!

बदन के मैजिक पॉइंट्स के बारे में जानना अच्छी बात है| पर किताबी पढ़ाई काफी नहीं| प्रैक्टिकल का क्या बॉस? पहली बात- हम सबकी बॉडी एक दूसरे से अलग है| और कुछ चीज़ें हम सब को मूड में ले आती हैं| पर इसका मतलब यह नहीं, कि हम नकलची बन्दर बन जाएँ|  यह सेक्स का मामला है- यहाँ कॉपी पेस्ट करना सख्त मना है| और दूसरी बात - ये लीजिये कुछ नुस्खे| किसी भी तरह के बदन के मैजिक पॉइंट्स को इत्मीनान से सीखने और समझने के लिए|   

 

मुझे तुझमें इंटरेस्ट है

  खुद को जादूगर ना समझो | यह ग़लतफ़हमी ना पालो की तुमको बिना छुए पता है कि दूसरे के शरीर के प्यार वाले बटन कहाँ कहाँ होते हैं| छूने को सेक्स का ही हिस्सा समझो| मस्ती मज़े करते हुए एक दूसरे के बदन के बारे में जानो| कहाँ छूने से वो जुम्मा चुम्मा देगी और कहाँ कान के नीचेसिर्फ  लप्पड़मिलेगा | सबके लिए यह अलग होता है|  प्यार वाले बटनों को क ख ग के अक्षर जैसा समझो| जो दिल, दिमाग और शरीर में फैले हुए होते हैं| इनको साथ में जोड़कर अजब प्रेम की गजब कहानियाँ या फ़िर दिल फ़ेंक शायरी लिखी जा सकती है | पर दिल लगा कर प्रैक्टिस के साथ ही ऐसा हो सकता है| अपने और अपने पार्टनर के बदन पर मौजूद प्यार के बटनों के बारे में जानकर अपनी प्यार की कश्ती को झिलमिल चांदनी रात में दूर तक सैर कर सकते हो|   
बॉडी मैपिंग :  बदन का नक्शा हाथों से जानो 
सबसे आसान असरदार तरीका है, खुद के शरीर के हर मोड़, हर सतह और हर ‘उई माँ’ वाली जगहों को हाथों से ढूँढना| ये समझना कि उन मैजिक बटनों को कितना छूने और कैसे छूने से, तुम्हारे बदन में कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है| इससे पता चलता है कि सब लोगों के बदन में प्यार वाला बटन अलग अलग जगह होता है और अलग अलग तरीके से काम करता है|  जिनको मल्टीपल स्क्लेरोसिस(दिमाग और शरीर के बीच के नेटवर्क में दिक्कत आ जाना) होता है, उनके लिए यह तकनीक बहुत काम आती है|अपनी काम इच्छाओं को नए सिरे से समझने और समझाने का रास्ता निकल आता है|     
सेनसेट फोकस- उँगलियों से बदन को सुनिए : मज़ा भी, मरहम भी  
  1960  से दशक में सेक्स पे रिसर्च करने वाले  विर्जिनिया जॉनसन और विलियम मास्टर्स ने सेक्स थेरपी की इस तकनीक को रचा, जिसमें बदन की बात को ध्यान से सुना जाता है  l अपने पार्टनर को पीछे से पकड़ कर, एक दूसरे के पाँव आपस में उलझा लो| फ़िर पंख से भी हल्के अंदाज़ से उसके बदन को हर जगह छुओ| इसका ख्याल रखो कि किस छुअन से उसकी साँसे तेज़ और मद्धम होती हैं| फ़िर आपस में अदला बदली कर लो| यह आप आईने के सामने भी कर सकते हो और इस तरह एक दूसरे के प्यार वाले बटनों के बारे में जान सकते हो|  राज़ की बात : रिसर्च से पता चला है कि अक्सर हम अपने पार्टनर को वहां छूते हैं,  जहां हम खुद छुए जाना चाहते हैं l  

हस्तमैथुन के नुस्खे: तकनीकी ट्यूशन

  जब आप जान जाओगे कि क्या करने से आपके दिल और दिमाग में गज़ब धुन वाले गिटार बजने लगते हैं,  तभी तो  अपने प्रेमी को बता पाओगे और अपने प्रेमी को भी जन्नत की सैर करा पाओगे| कुछ मज़ेदार नुस्खे हैं, जो हस्तमैथुन को और भी मज़ेदार बना देंगे: अलीबाबा और मोती की खोज: अपने योनि के ऊपर मौजूद जो छोटा सा मोती- भगशेफ - होता है, चलो उस द्वीप में चलो .. जिसे छूने भर से आपके तन बदन में सनसनी फ़ैल जाती है| ये खज़ाने से कम नहीं | पर उस तक,  आराम से पहुँचों | अपने रेगिस्तान जैसे बदन को फ़ील करते हुए ,उसकी प्यास बुझाने के ज़रिये उस तक पहुँचो| असली सुख क्या होता है, पता चल जाएगा|   गेंदबाज़ी: हस्तमैथुन करते वक़्त, अगर अपने स्क्रोटम(अंडकोष) में मौजूद नाज़ुक अण्डों को हल्के हल्के मसाज करोगे, तो मज़ा दोगुना हो जाएगा| एक से भले दो| प्यार दो, प्यार लो: लिंग के ऊपरी भाग के साथ खेलोगे, तो चरम सुख और जल्दी आएगा |   दरबदर/हर जगह: निप्पल से लेकर नाक तक, घुटनों से लेकर माथे तक, जहाँ अच्छा लगे, वहाँ छुओ| राज़ की बात: कानों के नीचे वाले हिस्से को ज़रा टटोलो| मज़ा आ जाएगा| और जी हाँ, बूब्स/स्तन सिर्फ़ दिखाने की नहीं, काम(सूत्र) में आने वाली भी चीज़ है| इनके ज़रिये भी चरम सुख मिलता है| जैसे और्गास्म होता है, वैसे बूबगाज़्म भी एक हकीकत है l   मज़ा आया या बहुत मज़ा आया? चलो, अब प्रैक्टिकल चालू करो और फिर नोट्स भी लेना, किस बात की देरी है ?  
Score: 0/
Follow us: